बिहार: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर देख कर किसी का भी दिल दहल उठेगा। यह तस्वीर बिहार की सरकार को साबित करती है की बिहार में किस प्रकार स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। दरअसल यह तस्वीर एक गरीब भारतीय नागरिक की है जो अपने कंधों पर ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर चल रहा है उसके बगल में उसकी पत्नी ट्रे में बच्चा लेकर चल रही है।
यह स्थिति है बिहार की। और बिहार के मंत्री क्या कहते हैं कि बिहार में सब कुछ ठीक है। बिहार में जो पहले तस्वीरें आई है और यह तस्वीर जो आप देख रहे हैं क्या आपको लगता है बिहार में सब कुछ ठीक है। यह तस्वीर बिहार सरकार की सच्चाई बता दी है, किस तरह लोग लाचार और बेबस हैं। सरकार और मीडिया जो कभी सच्चाई नहीं दिखाती है
आपको बता दें कि यह तस्वीर उससे रखी है, जहां अश्विनी चौबे का इलाका है जो कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। तस्वीर को आप देखिए कि जब इस बच्चे के माता पिता इलाज कराने हॉस्पिटल जाते हैं तो उनके कंधे पर ऑक्सीजन का सिलेंडर रखा हुआ है और ट्रे में बच्चा रखा हुआ है और वह अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। और नतीजा यह हुआ कि इस नवजात को समय पर इलाज ना मिलने पर इसकी मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो रहा है और लोग बिहार की सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।
ये ‘विश्व गुरू’ बन चुके देश के नागरिक हैं।
“कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर, ट्रे में मासूम, अस्पताल में गमले, भटकते मां-बाप, केंद्र में मंत्री अश्विनी चौबे का इलाका है” pic.twitter.com/DqufMyDaJl
— NEWS CLICK Fans (@Guddu83155124) July 26, 2020
इस देश में सवाल पूछने का अधिकार देश की मीडिया को है जो मीडिया सरकार के तलवे चाटने रही है, वह सच्चाई क्या दिखाएगी इस देश की मीडिया को सोचना चाहिए सरकार किस तरह से भ्रष्टाचार फैला रही और वह हर सरकार की नाकामी और गलती को छुपाने में लगी है। क्या यही मीडिया का काम है क्या यही पत्रकारिता है।